Advertisement

नाली में गिरकर युवक की दर्द नाक मौत.

Bhind. सिटी कोतवाली अंतर्गत बुनियादी स्कूल के नजदीक एक गहरी नाली में बाइक सवार के गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा कर पीएम के लिए भिजवाया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल यादव पुत्र बनवारी लाल यादव निवासी मजरा मदनपुरा ग्राम जोहरी ब्राह्मण विधानसभा अटेर की मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात शासकीय बुनियादी स्कूल भिंड के पीछे रोड किनारे बनी गहरी नाली में बाइक सहित गिर जाने से मौक़े पर ही दर्द नाक मौत हों गई. अल सुबह स्थानीय लोगों ने जब बाइक नाली में पडी देखी पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक को नाली से निकलवाया उसकी जेब तलाशी में एक आधार निकला जिस पर नाम राहुल यादव मदनपुरा ग्राम जोहरी ब्राह्मण के रूप में पहचान हुई. फिलवक़्त शब पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
और परिजनों को सूचना दी. सूचना पर पहुचे परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरा मामला जांच में ले लिया है.अब पुलिस घटना स्थल पर मृतक से संबंधित शाक्ष जुटा रही है. बताया गया है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग एवं सैलिंग का काम करता था.