Bhind. भारतीय जनता पार्टी के भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सेवा और समर्पण जन सेवा भाव का संकल्प लेकर शहर के मध्य बनी भगवान शंकर के 100 मंदिरों से स्थापित गौरी सरोवर की सफाई एवं प्रभावित जलकुंभी को, स्वयं खड़े होकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजीव जैन सफाई दरोगा को बुलवाकर करने के निर्देश दिए… कहा की पानी के बहते हुए जल प्रभाव में जलकुंभी नहीं होना चाहिए जो की सरोवर के जल को गंदा करती है इसलिए साफ सुथरा जल सरोवर में दिखना चाहिए।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि श्रावण मास सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है रक्षाबंधन आने वाला है भगवान शंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक इकट्ठी होती है इसलिए गौरी सरोवर की सफाई होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा की गौरी सरोवर हमारे भिंडी ऋषि पवन तपोभूमि की महत्वपूर्ण धरोहर है इसे साफ सुधरा और स्वच्छता रखना ही हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि जलकुंभी गौरी सरोवर का जल गंदा होता है इसीलिए एक भी पौधा सरोवर के अंदर नहीं होना चाहिए। विधायक कुशवाह ने कहा कि सावन के महीने में भुजरिया का मेला भी गौरी सरोवर पर आयोजित किया जाता है सभी माता बहने भुजरियों को लेकर गौरी मैया के चरणों में समर्पित करती हैं और इससे पहले सड़क के किनारे एक भी गंदगी का ढेर नहीं होना चाहिए। साफ सफाई और स्वच्छता ही रहे इसके लिए शहरवासी एवं नगर पालिका प्रसाद के समस्त अधिकारी विशेष रूप से चिंता करते हुए सफाई अभियान में अपनी रूचि दिखाएं।
विधायक प्रतिदिन गौरी सरोवर की स्वच्छता के मध्य नजर अपनी रखेंगे निगाह
विधायक कुशवाह ने कहा कि गौरी सरोवर के किनारे भगवान शंकर के प्रमुख शिव मंदिर महादेव वानखंडेश्वर अर्धनारीश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर ऐसे कई मंदिर है जो की सावन के महीने में हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा लगी रहती है इससे पहले हमें गौरी सरोवर की सफाई होना चाहिए उन्होंने कहा कि मैं स्वयं प्रति दिन सुबह और शाम वोटिंग करेंगे । उन्होंने कहा सड़क के किनारे एक भी जलकुंभी का पेड़ देखना नहीं चाहिए सरोवर की निकलने वाली जलकुंभी को नगर पालिका परिषद तत्काल वहां से हटा लिया जाए ताकि जलकुंभी का पेड़ सरोवर में ना जा सके एक जलकुंभी का वृक्ष 5 लीटर जल पीती है जिससे हमारा वाटर लेवल भी काम हो जाता है














