Advertisement

लहार नपा अमले द्वारा भाजपा समर्थक मोहनलाल के टूटे मकान का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपाई।

लहार नपा अमले द्वारा भाजपा समर्थक मोहनलाल के टूटे मकान का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपाई

*लहार के किसी भी कार्यकर्ता पर दमनकारी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी : हरिशंकर खटीक*

 

भिण्ड। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधायक चंबल संभाग के संगठन प्रभारी हरिशंकर खटीक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला बैठक की समाप्ति के बाद लहार के लिए रवाना हुए जहां नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के सारे पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ता ओबीसी समाज से जुड़े मोहन झा का मकान तोड़े जाने यह घटना की जानकारी मिलते ही उनके निवास स्थान पर पहुंचे क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण करते हुए कटरा की संपूर्ण जानकारी ली।

घटनास्थल पर संभागीय प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक ने लहार के घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष अधिकारियों को दबाव में लाकर पिछड़ा वर्ग समाज के पार्टी कार्यकर्ता मुन्नालाल झा के मकान को तलवाना और जनता और कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल बनाना यह उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है इस घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संज्ञान में लाकर कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया है किसी भी कांग्रेश नेता हो या अन्य विरोधी दल हो कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार और प्रदेश का संगठन लहार क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है उन्होंने कहा जो अभी तक लहार में होता आ रहा है बाय अब नहीं होने पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा भाव के लिए लगे रहे और संगठन कार्य को लहार के प्रत्येक बूथ पर आगे बढ़ा कर अपनी शक्ति को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्व एवं छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओं संगठन के लिए सर्वप्रिय है बड़े उत्साह के साथ उन्होंने पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं को साथ देने के लिए एकजुट , एक लक्ष्य एक जुट होकर कार किया है ऐसे ही कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते रहे हमें किसी से भी डरना नहीं है भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व और सरकार जनता और कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा लहार में पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत होगी और मुन्नालाल झा के मकान को तोड़ने के लिए नेता प्रतिपक्ष के दबाव में विभागीय अधिकारियों ने जो एक पक्षी कार्रवाई की है कांग्रेश हमेशा से पिछड़ा वर्ग विरोधी कार्य करती चली आ रही है। उन्होंने लहार के कार्यकर्ताओं में उत्साह है सत्ता और संगठन ने पूरी घटना पर अपनी नजर बनाई और अब जो अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी उनको भी पूर्ण रूप से लंबित और एसडीएम को भी भोपाल पहुंचा दिया गया है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने विभागीय अधिकारियों को भी आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा बिहार करें और अगर किसी भी दबाव में आकर के कार्यकर्ताओं को प्रसारित करने का कार्य किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक जिला इकाई का कार्यकर्ता लहार की सड़कों पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि लहार के कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है की सबसे अच्छा संगठन प्रत्येक मंडल में भारतीय जनता पार्टी के साथ है। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा की वरिष्ठ नेतृत्व लहार के कार्यकर्ताओं का उत्साह करें। जो कांग्रेस हमेशा यह कहती चली आ रही है कि हम दलित और शोषित पिछड़ों के जैसी है कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों के साथ एक हमारे पार्टी के कार्यकर्ता मुन्नालाल झा के मकान को तुड़वाने की कार्रवाई कि यह उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करती है जबकि उनके पास कोर्ट से स्टे भी है और नगरपालिका से प्रसिद्ध परिसीमन भी थी। नगरपालिका लहर सीएमओ द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा था कि मकान बचत बचाना है तो कांग्रेस विधायक के पास जाएं अन्यथा इसी तरह के बुलडोजर मकान पर चला दिए जाएंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि पूरी घटना को सरकार ने अपने संज्ञान में लाकर के चंबल संभाग कमिश्नर लहार आए और उन्होंने दोनों पक्षों की बात को सुनकर सीएमओ को तत्कालिक कार्रवाई की। उनके साथ विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा मंडल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाहा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश महाते प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।