श्री कुशवाह ने विकास कर्म का लोकार्पण के तहत सौगात जनता को समर्पित की…

Bhind. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भिंड विधानसभा युवा लोकप्रिय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने निर्धारित जनसंपर्क के तहत, वार्ड क्रमांक 25 राशि 1 करोड़ 58 हजार 347 रुपए की राशि से
कीमत बनी रोड का लोकार्पण करते हुए विशेष सौगात जनता को समर्पित की वही समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक कुशवाह का पुष्प हार पहनकर उनका स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने जनसंपर्क के दौरान के आशीर्वाद,सहयोग से डंम्बर रोड़ का लोकार्पण किया जा रहा है। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के करकमलों द्वारा
राशि 1 करोड़ 58 हजार 347 रुपए की राशि से बनी। वार्ड क्रमांक 25 में विधायक ने 1 करोड़ से अधिक की राशि बनी रोड का किया लोकार्पण
वर्षों से कच्ची पड़ी रोड बनकर हुई तैयार,लोगों ने विधायक की सराहना की ।सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने वार्ड क्रमांक 25 में जामना हनुमान जी मंदिर से लेकर मेन रोड तक नाला निर्माण सहित कार्य का लोकार्पण किया।इस अवसर पर सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने वार्ड वासियों से कहा कि नगर पालिका भिण्ड के अंतर्गत अधिकतर वार्डों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। विधायक कुशवाह ने कहा कि बहुत जल्दी ही शहर वासियों को नगर निगम एवं मेडिकल कॉलेज तथा गौरी सरोवर के जीवन उद्धार विकास के लिए कई योजनाओं की सौगात अति शीघ्र मिल जाएगी। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है आपने मुझे विधायक नहीं जनसेवा करने की जिम्मेदारी सौंप है मैं आशा और विश्वास के साथ आपके बीच ढाल बनाकर विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। विधायक कुशवाह ने कहा कि, मैं राजनीति को व्यवसाय नहीं जनसेवा का माध्यम बनाया है उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर का जीवन उधर और विकास को पर्यटन स्थल के रूप में जोड़ेंगे मेडिकल कॉलेज नगर पालिका से नगर निगम सिविल लाइन प्रोजेक्ट एवं विकास कारों के महत्वपूर्ण काम के प्रगति पर है और बहुत जल्दी मेडिकल कॉलेज और नगर निगम का भूमि पूजन भी अति शीघ्र किया जाएगा। *भाजपा सरकार लाडली बहना योजना को ₹1500 का उपहार देगी* विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने लोकार्पण कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए की राशि से बढ़कर उन्हें रक्षाबंधन की विशेष त्योहार पर ₹1500 उनके खाते में शीघ्र भेजे जाएंगे भिण्ड जिले में लाडली बहना योजना के तहत 2 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने, लोकार्पण कार्यक्रम की आधारशिलका पूजन करते हुए जिसका शुभारंभ किया।
*2003 के बाद रोड नहीं बनी जन प्रतिनिधि बने लेकर रोड निर्माण पर ध्यान नहीं दिया-* क्षेत्रीय विधायक कुशवाह ने कहा कि 2003 में ,जमुना वाले हनुमान जी की सड़क का निर्माण हमने कराया था उसके बाद बहुत से जनप्रतिनिधि बने लेकिन जर्जर रोड हो रही पर ध्यान नहीं दिया, बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता था हनुमान जी के दर्शन करने के लिए सभी श्रद्धालु को निकालने में कठिनाइयां होती थी मंदिर तक नहीं पहुंच पाए थे यह सड़क निर्माण की मांग काफी लंबे से समय से चली आ रही थी और मैं तत्काल इस रोड के लिए एक करोड़ 58 लाख से अधिक राशि स्वीकृत कराकर हनुमान जी के चरणों में इस रोड को समर्पित किया है ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयां ना हो और हनुमान जी का आशीर्वाद सदैव मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता और मेरे ऊपर बना रहे मैं वादा करता हूं कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में,नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा वार्ड नंबर 25 पार्षद एडवोकेट शैलेंद्र रीतौरिया विश्वनाथ शर्मा छन्नू सेथया, बबलू सिंह राजेश श्याम बघेल राजाराम श्रीवास लोकेंद्र तिवारी परशुराम श्रीवास मनोज तोमर निरंजन श्रीवास अखिलेश सिंह भदौरिया राजवीर जादौन राजवीर श्रीवास देवेंद्र सिंह राजावत आलोक सिंह यादव मनीष कुशवाहा सुनील दत्त प्रताप सिंह, मोनू दोहरे शिवराम दोहरे, राजवीर कुशवाह संतोष थापक,समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।














