Advertisement

,,,तब पुलिस की पेनी नज़र से बच न पाई अधिया,आरोपी गिरफ्तार

Bhind, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.

एस पी डॉ. असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के आदेश पर अवैध हथियार, गुंडा बदमाश पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये. अनुविभागीय अधिकारी सौरभ कुमार के मार्ग दर्शन मे शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक व्यक्ति गल्ला मण्डी के ग्राउण्ड कस्वा मौ में अवैध हथियार लेकर बारदात को अंजाम देने घूम रहा हैं. मालूम करने पर मुखबिर के बताये गये नियत स्थान गल्ला मण्डी के ग्राउण्ड में पहुंचे तो वो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. तभी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरा बन्दी कर के पकडा लिया.और उस की तलाशी ली तो कमर मे बायी तरफ एक 315 बोर की अधिया खुरसी मिली एवं दाहिने जेव मे दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड रखे मिला, जब कि इस सम्बन्ध मे आरोपी के पास कोई बैध दस्तावेज न होने से मौके पर समक्ष पंचान विधिवत जप्त कर जप्ती पत्रक तैयार कर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 142 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

इस पूरी कार्य वाही में पुलिस थाना मौ के निरीक्षक रघुवीर सिह मीणा,प्रवेन्द्र सिह,नेतराम सिह,राजकुमार,अरविन्द सिह,पदम सिह, आकाश परिहार एवं व्हीडीएस वीर सिह की सराहनीय भूमिका रही है।