Advertisement

टास्क फोर्स ने 5 संस्थानों पर बाल श्रम के अंतर्गत की गई कार्यवाही

Bhind
टास्क फोर्स टीम ने संस्थानों पर कार्यवाही करते हुए बाल श्रम के अंतर्गत पांच बाल एवं किशोर को मुक्त कराया इसमें महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी रहे शामिल
गुरूवार को शहर में संस्थानों पर बाल श्रम के तहत कार्यवाही करते हुए कार्यरत बाल एवं कुमार श्रमिकों के विमुक्तिकरण कार्यवाही कर के टास्क फोर्स दल द्वारा 5 संस्थानों पर बालश्रम अधिनियम 1986 अंतर्गत कार्यवाही को अंजाम दिया हैं जिसमें कमल सेल्स,जैन कॉलेज के पास भिण्ड से 1 बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द कराया । इसके अतिरिक्त 1-1 किशोर श्रमिक जीशान ऑटो वर्कशॉप एवं आजाद ऑटो पार्टस, पन्ना होटल के सामने भिण्ड से विमुक्त कराये गये।
इसी तहत शिव जूस सेन्टर, इटावा रोड़ एवं न्यू जोधपुर मिष्ठान, ग्वालियर रोड़ भिण्ड पर कार्यरत 1-1 किशोर श्रमिक मुक्त कराया. श्रम अधिकारी ने बताया गैर खतरनाक कार्य में नियोजित होने से श्रम निरीक्षक धारा 07,08,9,11 व 12 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
इस पूरी कार्यवाही में श्रम विभाग भिण्ड से श्रम निरीक्षक मनीष झा, महिला बाल विकास विभाग भिण्ड से दीपेन्द्र शर्मा, धरती संस्था भिण्ड से जिला समन्वय रामवीर सिंह व ब्लॉक समन्वय विनोद सिंह शामिल रहे।