Bhind. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में दिल्ली 719 हाइवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में संतो ने मुलाक़ात की.

इस दौरान उनके साथ परम पूज्य संत रामदास महाराज दंदरौआ धाम,पूज्य संत रामभूषण दास महाराज खनेता धाम, संत श्री हरिनिवास अवधूत महाराज चिलोंगा धाम, संत कालीदास महाराज तेजपुरा धाम, संत शिवप्रताप महाराज विभूर्ति धाम ऊ मरी, संत राबवपुरी महाराज शाला मिहोनी हनुमान मंदिर, संत उमेशदास महाराज इंदुखी धाम संत रामेश्वर दास महाराज जामपुरा धाम,
संत रामदास जी महाराज ग्वालियर,प्रशांत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया,प्रदेश कार्य सामिति सदस्य भा.ज.पार्टी डॉ रमेश दुबे के अलावा,भिंड दतिया सांसद श्रीमति संध्या राय
ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एनएच- 719 को फोरलेन में तब्दील करने के लिए आग्रह किया, श्री गडकरी ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए.साथ ही उन्होंने 6 माह के अंदर निर्माण शुरू करने के लिए आदेशित किया।
दिल्ली में 719 हाइवे को लेकर श्रीमंत् सिंधिया के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संतो की मुलाक़ात ।














