Bhind.अटेर थाना अंतर्गत ग्राम जम्होरा में एक 40 वर्षीय किसान पर गांव के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर हमला कर दिया, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करतार सिंह भदोरिया पुत्र रामसरन सिंह भदौरिया अपने खेत पर कुछ काम कर रहे थे तभी तीन चार लोगो ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल् हो गया. तभी ग्ग्रामीनो की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां करताल सिंह को भर्ती कराया गया है. वहीं डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी.
……………..













