भिंड. रौन थाना अंतर्गत ग्राम मेहदा में एक अधेड़ उम्र की महिला को उसके घर में सांप ने दस लिया. आनंद फानन में परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किया ग्वालियर रेफर.
मिली जानकारी के अनुसार शिवानी पत्नी सुखवीर बघेल निवासी मेहदा घाट अपने घर पर ही कुछ काम कर रही थी तभी शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे उसे महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. उस ने परिवार के लोगों को तीन घंटे बाद बताया ज़ब उस की तबियत बिगड़ने लगी परिवार के लोग जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को ग्वालियर शासकीय हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. डॉक्टर के अनुसार अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से परिजन सकते में आ गए हैं.













