Bhind. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ईदुज्जुहा ( बकरईद ) त्यौहार के संबंध में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष भिण्ड में किया गया। बैठक में विधायक गोहद केशव देसाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्संजीव पाठक,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में ईदुज्जुहा पर्व हर वर्ष की भांति शान्तिपूर्ण एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने इस वर्ष भी पर्व को प्रतिवर्ष की भांति शांति एवं सद्भावपूर्ण रूप से मनाये जाने के लिय अपील की।
उन्होंने गणमान्य नागरिकों से अपने-अपने सुझाव, प्रस्ताव देने के लिए अनुरोध किया। जिसमें शहर काजी द्वारा बताया गया कि कचरा, गन्दगी नहीं फैलाई जाए, कचरे को कूड़ेदान में ही डाला जाए।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने निर्देशित कर कहा कि 7 जून को ईदुज्जुहा पर्व मनाया जायेगा। ईदुज्जुहा त्यौहार को सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक पृथक-पृथक ईदगाहों पर नमाज की जाएगी। ईदुज्जुहा के त्यौहार पर सम्पूर्ण जिले में मस्जिदों के पास साफ-सफाई, पानी के टेंकर की व्यवस्था ईदगाह स्थल पर की जावे। ईदगाह वाले रास्ते पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए नगर पालिका कर्मचारी ईदगाह स्थल एवं ईदगाह वाले मार्गों पर इस दिन तैनात रहें गे एवं बिजली की सप्लाई निरंतर रूप से चालू की जावे, प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था की जावे।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा उक्त त्यौहार को शान्ति एवं सद्भाव पूर्ण रूप से मनाये जाने की सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों से अपील की गई।
शांति एवं सद्भावपूर्ण मनायें ईदुज्जुहा त्यौहार :- कलेक्टर















