Advertisement

नाबालिक बालिका ने जहरीला पदार्थ निकल कर की खुदकुशी, पुलिस ने मामला लिया जांच में।

नाबालिक बालिका ने जहरीला पदार्थ निकल कर की खुदकुशी, पुलिस ने मामला लिया जांच में

भिंड। मेहगांव थाना अंतर्गत ग्राम बरहद निवासी 16 वर्षीय बालिका ने अकेले घर में अज्ञात कारण मौका पाकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। पिता जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा पुत्री बृजकिशोर कढ़ेरे निवासी बरहद ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह लगभग 9 बजे मैं अपने खेत पर फसल काटने गया हुआ था तभी घर की छोटी बच्ची ने आकर मुझे सूचना दी पापा दीदी ने कुछ खा लिया है। मैं दौड़े-दौड़े घर पहुंचा। वहां जाकर देखा बेटी प्रतिमा बेहोश पड़ी हुई थी। निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।