Advertisement

41 लाख 80 हजार के 307 गुम हुए मोबाईल पुलिस ने किये बरामद।

पुलिस का कहना हैं मोबाईल पाकर मोबाइल मालिक मुस्कुराये बहुत

Bhind. जिले में गुम होते मोबाइलों की अलग-अलग क्षेत्र से शिकायतें पुलिस अधीक्षक भिण्ड असित यादव को निरंतर मिल रही थी. पुलिस अधीक्षक ने मिले आवेदनो पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें ट्रैस करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक को निर्देशित किया गया. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिला भिण्ड के समस्त थानो को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाईल ट्रैस कर थाना स्तर एवं सायबर सेल टीम को शीघ्र मोबाईल बरामद करने के लिए लगाया।

आला अधिकारियों के निदेर्शों के परिपालन में उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दीपक तोमर के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम एवं समस्त थानों की टीम ने मोबाईल गुम सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाईलो को ट्रैस कर बरामद किया है. सायबर सेल द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से समस्त थानों को प्रशिक्षण देकर मोबाईल को ट्रैस करने निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही की गयीं.

CEIR पोर्टल के माध्यम से पता ये लगा कि जिला भिण्ड में अक्टूम्बर-2024 से 15 मई 25 तक कुल 307 मोबाईलों को ट्रैस कर बरामद किया गया है. जिनकी बाजारू कीमत अनुमानित 41,80,000 रुपये आंकी गयीं है. जो मोबाईल को जिला भिण्ड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तथा अन्य राज्य जैसे उ०प्र०, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट, झारखण्ड, केरल, असम, छत्तीसगढ से बरामद किये गये.
जो आईफोन, बनप्लस, रीयलमी, ओपो, वीवो, एमआई, सैमसंग, टैक्नों, इनफिनिक्स, मोटोरोला एवं कीपेड मोबाईल आदि कम्पनी के हैं.जो bhind पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कॉफेन्स में डॉ० असित यादव, वरिष्ठ अधिकारियों, सायबर सेल की टीम एवं थानों की टीम द्वारा मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किये गए है।

उन्होंने ने यह भी बताया कि मोबाईल भारतीय सेना, होमगार्ड, पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों,माली,खिलाडी, स्टूडेन्ट,ग्रहणी महिला,अध्यापक,पत्रकार एवं आमजन आदि के थे. इनमे से कुछ आवेदक ऐसे है जो मोबाईल खरीद ही नही सकते,कई लोगो द्वारा बताया गया कि रास्ते में काम पर जाते समय माबाईल गुम हो गया था परन्तु आज मेरा मोबाइल पुलिस द्वारा खोजकर वापिस किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हो रही हैं ।
मोबाईल धारकों को मोबाईल वापस मिलने पर सभी के चहरे पर पुनः मुस्कान आ गयी. मोबाईल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल तथा थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका…

इस पूरी कार्यवाही में सायबर सेल सत्यवीर सिहं, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव, हरपाल, पवन यादव । थाना स्तर पर ज्ञानेन्द्र मिश्रा. थाना देहात, विवेक करन, थाना सिटीकोतवाली, सर्वेश तोमर थाना गोहद चौराहा, राजकुमार लोधी थाना अमायन, पदम सिंह रावत थाना मेहगावं।