Bhind. सिटी कोतवाली अंतर्गत ऐतिहासिक तालाब गौरी सरोवर में शनिवार एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव तैरते हुए स्थानीय लोगों को दिखाई दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बाहर निकाल लिया लिया हैं. रेस्क्यू उपरांत एंबुलेंस की मदद से मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया.
शुरुआती दौर में यह पता नहीं चल सका था कि यह शव किसका है…. लेकिन 4 घंटे की मालूमात के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. Asi देवीदीन बताया कि मृतक प्रेम नगर निवासी गुटई पुत्र राजकुमार जाटव उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है.
अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दीं हैं. मृतक कैसे ओर किन हालातो में गौरी सरोवर तट पर पहुंचा और कैसे डूबा.सभी पहलुओं पर अब पुलिस जांच कर रही है.बरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम शुरू करवा दिया है. ताकि परिजनों को मृतक की बॉडी सोंपी जा सके.
अधेड़ की सरोवर में डूब कर मौत, रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाली डेड बॉडी.















