Advertisement

डंपर ने कुचले बाइक सवार, एक की मौत, एक गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर.

Bhind. शादी प्रोग्राम में शामिल हो कर लौट रहे बाइक पर सवार दो लोगो को अज्ञात डंपर ने रौंदा, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होगा गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर किया गया हैं.
मालनपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीशान एवं अरशद खान पुत्र जमील खान निवासी खिड़कियां मोहल्ला आईजी ऑफिस से एक शादी प्रोग्राम में शामिल होकर बाइक प्लैटिना से भिंड लौट रहे थे तभी मालनपुर कैडबरी फैक्ट्री के सामने पुलिया के पास लापरवाही पूर्वक तेज गति से पीछे सी आते डंपर ने ब्रेकर के पास उनको कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही जीशान नामक व्यक्ति की दर्द नाक मौत हो गई, वहीं अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से ग्वालियर हॉस्पीटल भिजवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जीशान के शव को पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है.
जानकारी ये भी मिली हैं कि जीशान मूलत मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था वह भिंड में अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था. बताया गया है दोनों बाइक सवार शाम 6:00 बजे भिंड से ग्वालियर शादी अटेंड करने गए थे. प्रोग्राम खत्म होने के बाद लौट रहे थे. इस दुखद घटना से परिवार एवं मोहल्ले में मातम छाया हुआ है

पत्नी का कोई भाई नहीं हैं,जीशान ससुराल में ही रहता था.
बताया गया है जीशान की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी. जीशान की पत्नी का कोई भाई ना होने की वजह से उसके ससुर मुन्ना ने अपने पास ही एक सहारे के लिए उसको रख लिया था. और जीशान की पत्नी अर्शी भी गूंगी हैं.आज जीशान अपने पीछे दो छोटी-छोटी बेटियां छोड़ गया हैं.