Advertisement

एक्सीडेंट में एक की मौत दो लोग गंभीर.

Bhind. उमरी थाना अंतर्गत शनिवार शाम बाइक टू बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ की चोट लगने से मौत हो गई. वहीं दो लोगों का जिला चिकित्सालय भिंड में इलाज चल रहा है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशव पुत्र समर सिंह यादव निवासी ग्राम विलाब अपने ग्रहगांव से बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी सामने से आई हुई अनियंत्रित बाइक में उनका टक्कर मार दी, जिससे उसकी गंभीर चोट लगी जहां स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया. जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया. वहीं सामने वाली बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें भिंड में इलाज दिया जा रहा है. इधर केशव का पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है
शिकायत पर पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है. इस दुखद घटना से इलाके में गमजदा माहौल है.