नयागांव पुलिस ने किया 24 घंटे में एक बुजुर्ग के अंधे कत्ल का खुलासा,पड़ोसी ही निकला उसका हत्यारा
भिंड। पुलिस ने सतर्कता और गंभीरता दिखाते हुए एक ऐसे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है जिसे प्रथम देखने पर सुलझाना मुश्किल प्रतीत हो रहा था। बुजुर्ग का हत्यारा कोई और नहीं उसका पड़ोसी ही निकला।
दरअसल मामला नयागांव थाना अंतर्गत ईश्वरी ग्राम का है जहां पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में घर के दरवाजे पर सो रहे की मौत हो गई थी। जिस से परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया था । वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना के लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई। जिसेसे आरोपी की छानबीन की तो सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। आरोपी ने बताया एक धारदार हथियार से उसकी हत्या की है । वही इस पूरे मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ने कहा आरोपी ने मृतक की एक धारदार हथियार से हत्या की है । जिस को पकड़ लिया है ।आरोपी ने हत्या करना कबूल किया है ।
,,,,,,,,,,,,















