.
Bhind. सिटी कोतवाली अंतर्गत सुबह 8:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक आलू व्यापारी की उसे वक्त मारपीट कर दी जब वह अपनी दुकान पर आलू बेच रहा था, तभी हमलावरों ने लाठी डंडों से व्यापारी पर हमला कर दिया ओर भाग निकले. घायल अवस्था में परिजनों की मदद से व्यापारी को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद नईम पुत्र अजमेरी खान निवासी खिड़कियां मोहल्ला प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी दुकान पर आलू बेच रहे थे. तभी लगभग आधा दर्ज़न मुंह बांधे अज्ञात हमलावरों ने उस पर लाठी डंडों बेल्टों से हमला कर दिया और मारपीट की तभी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाया. वही हमलावर मारपीट कर घटनास्थल से फरार हो गए. घायल अवस्था में नईम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. वहीं शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है. बरहाल इस दिन दहाड़े हुई घटना से सब्जी मंडी में दहशत का माहौल है.













