Bhind. बरोही थाना अंतर्गत दोपहर बाद अज्ञात फोर व्हीलर ने 22 वर्षीय बाइक सवार को मारी टक्कर मर दीं. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार विनय पुत्र रविंद्र सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सोरा (मौ) अपनी बाइक पर सवार होकर भिंड की ओर आ रहा था तभी सामने से आई हुई फोर व्हीलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसको टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय उसको भिजवाया गया जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे हैं बरहाल पुलिस ने घटना कारक की तलाश शुरू कर दी.















