संतों का अखंड आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी..
Bhind. ग्वालियर इटावा सिक्स लेन हाईवे की मांगों को लेकर संत समाज का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है. 10 अप्रैल से शुरू हुए अखंड आंदोलन में आज चौथे दिन संत समाज से पायलेट बाबा ने अखंड आंदोलन स्थल के समीप तेज़ धूप में रोड पर अग्नि के बीच धुनि रमा दी।
गौतल हैं कि ग्वालियर इटावा भिंड हाइवे एवं गौ अभरण की मांग संत समाज भिंड जिले के समाज सेवियों के साथ मिलकर लंबे अरसे से की जा रही है। जिसके चलते खंड रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ अखंड आंदोलन 10 अप्रैल से शुरू कर दिया गया हैं लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई. ना ही कोई सरकार का प्रतिनिधि मंडल मंच पर अखंड आंदोलन पर बैठे संत समाज से मिलने आया. जिस के चौथे दिन भी अखंड आंदोलन जारी रहा. रविवार को अखंड आंदोलन के संत कठवा गुर्जर आश्रम
रामजान की मन्दिर महंत पायलेट बाबा दूधाधारी महाराज ने आंदोलन स्थल के सामने से बीच सड़क पर गोबर के कंडो पर अग्नि जलाकर उसी आग के बीच बैठ कर धुनि रमा दी। अग्नि के बीच रमाई गई धूनी के बीच पायलेट बाबा दूधाधारी महाराज लगभग डेढ़ घण्टे तक बैठे रहे. जिसके बाद सभी संत समाज के लोग बापस मंच पर बैठ कर अपना आंदोलन करते रहे।
इस दौरान संत समाज ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवे को सिक्स लेन बनाने की मांग लोगो के हित के लिए है। आए दिन लोग इस NH 719 पर हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवा रहे हैं. ऐसे में सरकार को जल्द निर्णय. लेकर कोई कठोर कदम उठाने चाहिए.















