Advertisement

त्रिमूर्ति धाम धर्म सभा में पहुचे हजारों संत श्रद्धालू.

10 अप्रैल अखंड आंदोलन : डॉक्टर महंत.

संत समाज को सिंधिया ने किया आमंत्रित ग्वालियर भिंड सिक्स लेन पर होगी चर्चा

भिंड. ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन एवं गौ अभ्यारण की मांग को लेकर 10 अप्रैल को भिंड में होने जा रहे अखंड आंदोलन के लिए सोमवार ऊमरी देवगढ़ में त्रिमूर्ति धाम पर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति जिला इकाई अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा महंत शिवप्रताप महाराज का समाज के लिए समर्पण वंदनीय ,सभा को महामंडलेश्वर श्री हरिनिवास अवधूत महाराज जी ने संबोधित करते हुए कहा ये अकेले फौजियों या संतो की लड़ाई नहीं है यह सभी जनमानस की लड़ाई है. वहीं महामंडलेश्वर पूज्य संत मोहनानंद महाराज ने कहा कि हजारों लोग 10 अप्रैल को भिंड पहुंचे.उन्होंने कहा संत समाज हमेशा समाज हित में जीते हैं.आज पूज्य संत समाज के लिए लड़ रहे है उन्होंने आगे कहा भिंड की पूरी जनता सरकार को अपनी एकता का परिचय दे. हमारे भी कई यजमान हादसे के शिकार हुए है हम तन मन धन से इस लड़ाई में लगे हुए हैं.

इस अवसर पर पूज्य संत प्रद्युम्न महाराज मसूरी, पूज्य संत कमल दास महाराज, पूज्य संत वैष्णव दास महाराज, पूज्य संत रंजीतानंद सरस्वती भिंडी बाबा रौन, चौकी सरकार.रामेश्वर दास महाराज,महंत ऋषि शास्त्री सहित हजारों आम जन मानस शामिल रहे