Advertisement

पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चला कर किया प्रचार प्रसार, नियम विरुद्ध चलने वालों पर की गई चालानी कार्यवाही वसूला गया जुर्माना*

*पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चला कर किया प्रचार प्रसार, नियम विरुद्ध चलने वालों पर की गई चालानी कार्यवाही वसूला गया जुर्माना

भिंड। मालनपुर थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश देकर प्रचार प्रसार करते हुऐ यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।
यहां बता दे पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत प्रभावी कार्यावाही करने हेतु निर्देश दिये गये। पालन में पुलिस थाना मालनपुर के द्वारा कमलेश कुमार खरपुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,सौरभ कुमार अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गोहद के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया जहां। वाहन चलाने वालों को सुरक्षा नियमों का पालन कर ने को कहा गया एवं प्रचार प्रसार करते हुये यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। इस पुरी कार्यवाही में थाना प्रभारी मालनपुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई एवं टीम द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 14 चालान कर समन शुल्क राशि 4200 रुपये बसूल किये गए।