Advertisement

बाइक टू बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर, ग्वालियर रेफर.

भिंड. सुरपुरा थाना अंतर्गत मनेपुरा सुरपुरा के बीच दोपहर बाद बाइक से टकराई बाइक जिसमे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद एक को ग्वालियर रेफर किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार. नीरज पुत्र मनमोहन सिंह भदोरिया निवासी कौषड ग्राम भदोरिया का पूरा एवं रण सिंह पुत्र फूल सिंह. पत्नी मिथलेश कुरेठा.मुरैना.बाइक पर सवार होकर कौशल से अपने गृह गांव कुरेठा अम्भा पोरसा जा रही थी तभी मनेपुरा सुरपुरा के बीच मुख मार्ग पर दोनों मोटर साईकिलों में भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार जमीन पर जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. जबकि रन सिंह एवं मिथिलेश को भिन्न सरकारी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है. वहीं सुरपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए सारा मामला विवेचना में ले लिया है.