भिंड. देहात थाना अंतर्गत चंदूपुरा के नजदीक 46 वर्षीय महिला की उसे वक्त मौत हो गई जब वह बाइक पर सवार होकर भिंड रही थी. पुलिस ने शव कब्जे में लिया पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी शर्मा पत्नी मनोज शर्मा जो BSF में होकर 116 बटालियन कर्नाटक में पदस्थ है. निवासी चंदूपुरा बाइक पर सवार होकर मेंहगांव से भिंड आ रही थी. तभी चंदूपुरा के करीब बाइक से फिसल कर रानी गिर पड़ी. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. आनंद फानन में परिजन भिंड जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया है. बताया गया है की बाइक को सुरेश पुत्र बाबू निवासी भोकतपुरा चला रहा था. बरहाल पुलिस ने घटना पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है. घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है.













