Advertisement

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,,,,,* *हथियार एवं रकम सहित अंतरराष्ट्रीय चोर गिरफ्तार।*

*पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,,,,,*
*हथियार एवं रकम सहित अंतरराष्ट्रीय चोर गिरफ्तार।*

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुस के निर्देशन में असमाजिक तत्वों एवं गुडा बदमाशों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे। राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी की वर्किंग में मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देर्शित किया गया था।
तभी अनुविभागीय अधिकारी गोहद शौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मौ निरीक्षक उदयमान सिंह यादव को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम भदरौली गुरियाची रोड पर सायनपुरा के पास बरचा नदी की पुलिया के पास बने स्टैप डैम पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती डालने की योजना बनाई जा रहे है। सूचना पर से थाना प्रभारी मौ ने तत्काल कार्यवाही करते हुये एक टीम गठित की एवं नियत स्थान भदरौली रोड मोड पर पहुंचा और टीम को दो भागों में विभाजित करके स्टैंप डैम पर छिपकर देखा तो डैम पर कुछ लोग बैठे दिखें। उन लोगों की बातें सुनकर पता चला कि ग्राम सहरौली में एक व्यक्ति के घर में बहुत माल है वहाँ आज रात में ही डकैती डालेंगे अच्छा माल मिलेगा। योजना का पूर्ण रूप से इतमिनान होते ही पुलिस टीम त्वरत सभी आरोपि यो को चारों तरफ से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।

*ये हुआ बरामद,,,,,,*
पकड़े गये आरोपियों से 2 बन्दूक सिंगल बैरल 12 बोर,1 बन्दूक डबल बैरल 12 बोर, 1 बन्दूक 315 बोर, 2 देशी कट्टे 315 बोर के ,5 जिन्दा सण्उड 12 बोर एवं 5 जिन्दा राउण्ड 315 बोर के तथा 3 मोटर सायकिल बरामद की गयी है। जिस पर से थाना मो में अपराध क0 96/23 धारा 399,400,402 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट 25.27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया है।
वही डकैती की योजना बनाने वाले अन्तराज्जीय चोर गिरोह के 2 बन्दूक 12 बोर सिगल बैरल 1 बन्दूक 12 बोर डबल बैरल, 1 बन्दूक 315 बोर.2 देशी कट्टे 315 बोर, 5 राउण्ड 12 बोर 5 राउण्ड 315 बोर सहित,19 मोटर सायकल व एकतलवार बरामद मशहूका की बाजार कीमत 19 लाख बताई जा रही है

*और भी हो सकते है बड़े खुलासे,,,!*
पकड़े गए आरोपियों से इस सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी अपराधों के खुलासे होने की संभावना प्रबल है।

*आधा दर्जन से अधिक आरोपि किया गिरफ्तार*

इस बड़ी कार्यवाही में पकड़े गए आरोपी संतोष वाल्मीकि पुत्र आशाराम बाल्मीक नि० रतवा माँ जिला भिण्ड, कन्टू बाल्मीकि पुत्र जनक सिंह बाल्मीक नि० रतवा माँ जिला भिण्ड।अजय नाथ पुत्र वीरनाथ नि० रतवा मो जिला भिण्ड। विनोद कोरी पुत्र रामभरोसे नि० रतवा, मौ जिला भिण्ड ।
केशव जाटव पुत्र गणेशराम जाटव नि० रतवा, मो जिला भिण्ड। दिनेश बाल्मीक पुत्र लल्लू बाल्मीक नि० किरौली, गिजौरी, जिला ग्वालियर। प्रमोद वाल्मीक पुत्र पूरन सिंह नि0 किरौली गिजौरा, जिला ग्वालियर शामिल है।

*सराहनीय भूमिका रही,,,,,!*
उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी मौ निरीक्षक उदयमान यादव, प्रवेन्द्र सिंह, अजय यादव, अरविन्द यादव, रामविलाश शर्मा,मुन्ना सिंह सिकरवार, सुभाष गौतम,हुकम सिंह, राजकुमार, हैमन्त आर्य. गर्धन गुर्जर,ओमवीर सिंह, अनिल, सत्यप्रताप, सुभाष, भगवत,रंजीत सिंह, अजय यादव की महत्वपूर्ण रही।