Bhind. अटेर थाना अंतर्गत ग्राम परा में एक अनियंत्रित इको ने तीन लोगों को उसे वक्त अपनी चपेट में ले कर कुचल दिया जब वह सड़क किनारे टिक्की पीने के लिए खड़े थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र खिरमन बबीता एवं ग्याराम पुत्र छुन्न्नीलाल निवासी रमता रुदौली ग्राम परा में एक टिक्की के ठेले पर पानी पुरी पीने के लिए खड़े थे तभी अटेर की ओर से आता हुआ एक इको के चालक ने अनियंत्रित एवं तेज गति से चलते हुए तीनों लोगों में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही रोड किनारे खड़े कैलाश बबीता एवं गयाराम गंभीर रूप से घायल होते हुए गिर गए.
जिसमें बताया गया है की क्ग्याराम के सिर एवं दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई है. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड में भिजवाया गया जहां डॉक्टर उन्हें इलाज दे रहे हैं. वहीं शिकायत की आधार पर पुलिस ने घटना कारक वाहन को पड़कर उसके चालक से पूछताछ तेज कर दी है.















