Advertisement

शॉर्ट एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सख्त रवैया से अपराधियों में हड़कंप.

Bhind. बीते दिनों ऊमरी टोल नाके पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोच लिया हैं.दो आरोपि के पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं ।

बताना ज़रूरी हैं कि ऊमरी थाना क्षेत्र के ऊमरी टोल नाके पर 16 फरबरी के दिन शाम तीन बाइको पर सबार होकर आए 9 अज्ञात लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ जम कर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी. और मौके से फरार हो गए थे। घटना का वीडियो वायरल होते ही इलाके में दहशत फैल गयी थी.
वहीं घटना के बाद सभी आरोपी को पकड़ने पुलिस ने दमखम लगाते हुए घटना का CCTV फुटेज को गंभीरता से खंगाल ते हुए अपने सूत्र तेज किये. तभी पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपियों की शिनाख्त करते हुए सभी आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया.
इसी बीच गुरुबार शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस को परसेन थाना बिजौली ग्वालियर निवासी आरोपी भोला गुर्जर,बगिया पुरा निवासी आरोपी अनुज राजावत ओर रायपुरा निवासी आरोपी गजेंद्र सिंह भदौरिया की मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कार में सबार होकर कही जा रहे है। पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन एवं डीएसपी दीपक सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह दल बल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुँचे वेसे ही आरोपियों ने पुलिस को देख कर फायरिंग करते हुए कार से भागने की कोशिश. लेकिन कार पहिया दौनियापुरा सिकाहटा के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर फस गया. ओर आरोपी भोला गुर्जर,अनुज राजावत कार से उतर कर बीहड़ की तरफ पुलिस पर फायरिंग शुरू करते हुए भाग ने लगे. जिससे पुलिस को भी अपने बचाव में जबाबी फायरिंग करनी पडी. पुलिस की तरफ से दीं गयी जबाबी फायरिंग में आरोपी गजेंद्र सिंह भदौरिया ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
वहीं इस घटना में फायरिंग के दौरान आरोपियों की तरफ से चलाई गई गोलियां पुलिस वाहनों में जा धंसी जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी भोला गुर्जर,अनुज राजावत के पैर में गोली लग गई हैं.जिससे दोनों घायल हो गए हैं । जिसके बाद पुलिस के द्वारा घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना से संबंधित पुलिस आरोपी गजेंद्र सिंह भदौरिया से शेष आरोपियो के बारे पूछताछ में कार रही है।