Advertisement

टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की फायरिंग,एक कर्मचारी को लगी गोली,एक गंभीर,

Bhind. मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊमरी टोल बैरियर पर अज्ञात देर शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,जिसमें गोली लगने से एक टोल कर्मचारी रमेश यादव घायल हो गया. वहीं दूसरा टोल कर्मचारी सुभाष पंडित मारपीट में घायल हुआ हैं।
टोल मैनेजर अजय प्रताप सिंह कुशवाह एवं विमलेश ने बताया कि ऊमरी की ओर से तीन बाइक पर सवार होकर 9 बदमासों ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और लाठी डंडों से मारपीट कर ने लगे , गोली लगने से टोल कर्मचारी रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया एवं लाठी डंडों की मारपीट में सुभाष पंडित भी घायल हुआ हैँ । गोलीबारी व मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौक़े से भिंड की ओर फरार हो गए। घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची ऊमरी पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है. घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी दीपक तोमर एवं ऊमरी थाना प्रभारी से शिव प्रताप राजावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वही सीसी फुटेज की मदद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस आरोपी तक पहुंचाने की क़वायत कर रही हैं.

विजुअल,सीसी फुटेज।

वाइट : टोल कर्मचारी 1,2