बाल बाल बचे प्राचार्य
भिंड. पीएमश्री एमजीएस कॉलेज के प्रिंसिपल के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. गोली उनके सीने को छूती हुई निकल गई.
जिसमें वो बाल बाल बच गए. उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर बने इलाज दे रहे हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश शर्मा के कक्ष में शुक्रवार दोपहर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी,जिसमे प्राचार्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने कॉलेज के एक कर्मचारी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है उनका कहना है गोली उनके मोबाइल को छू कर निकल गई.













