भिण्ड.
मिहोना से भिंड की ओर आ रहा एक कैंटर रौन बाय पास पर सामने से आ रही अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की बस से टकरा गया। इस हादसे में बस में सवार पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे ग्वालियर रेफर किया गया हैं.

जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक रवि पुत्र सोवरन बघेल, निवासी बड़ोखरी,मिहोना से भिंड की ओर कैंटर लेकर आ रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे रौन बायपास पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे स्कू-ली बच्च परी तोमर (कक्षा 4), जहानवी (कक्षा 4), रानू (कक्षा 6), आकाश (कक्षा 3) और शिवम (कक्षा 7) घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 
वहीं, गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक रवि की हालत नाजुक होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इस हादसे से घायल बच्चों के परिजनों में नाराज़ गी हैं । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्कूली बस और कैंटर में भिड़ंत, पांच छात्र घायल,चालक की हालत गंभीर,ग्वालियर रेफर













