Advertisement

दिव्यांग चरवाहे की सरसों के खेत में हत्या,घटना के बाद से इलाके में दहशत।

Bhind. अटेर विधानसभा के सुरपुरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनेलाल पुरा में युबक की हत्या कर दी गई हैं । घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैली गई।
बता दें ग्सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोनेलाल पुरा में रहने बाले एक चरवाहे सुरेंद्र पुत्र छिदामी की अज्ञात आरोपी ने रविवार सोमबार की दरमियानी रात सरसो के खेत मे बे रहमी से हत्या कर दी।घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण सोमबार सुबह करीब 7 बजे सरसो के खेत मे शौच के लिए निकल कर गए.
उन्होंने देखा कि सुरेंद्र पुत्र छिदामी का शव खून में लतपथ हालत में सरसों के खेत मे पड़ा हुआ है. इस घटना की जानकारी आस- पास इलाके में लगाते ही सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना सुरपुरा थाना तक पहुंची. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश निरंजन दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुचे ओर घटना स्थल पर डांग स्काट समेत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद घटना स्थल की बारीकी से जाँच के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इधर पुलिस ने मारा कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है.वहीं मृतक के भाई सुरेश ने हत्या की आशंका जताई है.
बरहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है पुलिस का यह भी कहना हैं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा.