Advertisement

दबंग की मारपीट से किसान हुआ गंभीर,अस्पताल पहुंचा मेडिकल कराने.

भिंड. रावतपुरा थाना अंतर्गत ग्राम खिल्ली में दबंग लोगों ने एक किसान की उस समय पिटाई कर दी जब वह अपने खेत की फसल मजदूरों से कटवा रहा था.घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे हैं.
घायल सुघर सिंह ने पुलिस को बताया कि खिल्ली निवासी उसके दबंग पड़ोसी ने फसल काटने वाली लेबर को लेकर विवाद किया,उसका कहना था ये लेवर मेरे खेत में फसल कटाने आयी हैं.लेबर हमारे खेत की फसल पहले कटेगी. आपने इनको अपनी खेत काटने के लिए लगा दिया. इसका विरोध करने पर दबंग किसानों ने सुघर सिंह के सर पर बार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार वाले जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है शुगर सिंह पुत्र ठाकुरदास ने आरोपी गंगा सिंह एवं वीर सिंह लोधी के खिलाफ रावतपूरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बरहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है मामला शुक्रवार गुरुवार की दरमियानी रात का बताया जा रहा है.
,,,,,,,,,,