Advertisement

डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती.

भिंड. देहात थाना अंतर्गत ग्राम रहला की पास एक 30 वर्षी युवक को डम्पर ने उसे वक्त टक्कर मार दी जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था. तभी स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार रामू राजावत निवासी पुत्र सुरेश सिंह राजावत निवासी ग्राम बबेड़ी रहला मोड मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात अपने ग्राम बवड़ी से आ रहा था तभी हाईवे की मिट्टी डालने के काम में लगे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय एवं परिजनों की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे.