व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मैं सदैव ढाल बनकर खड़ा रहूंगा- नरेंद्र सिंह कुशवाह
लुट में बदमाशों को पकड़वाने में सफलता मिलने की खुशी ,सर्राफा व्यापारियों ने विधायक, कुशवाह का सम्मान किया
*विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा या आम जनता की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी*
भिण्ड। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों एवं आम जनता की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी जहां भी घटना घटित होती है वहां तत्काल पुलिस के जवान और अधिकारी पहुंच जाते हैं और अपराधियों को अपने काबू में लेते हैं शहर में जो विगत दिवस ज्वेलर्स व्यापारी के साथ लूट की घटना में पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है मैं पुलिस अधिकारियों को इस सफल कार्य के लिए बधाई देता हूं यह बात उन्होंने उनके निवास पर पहुंचे सर्राफा व्यापारियों स्वागत सम्मान करने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने व्यापारियों को धैर्य बाधाये, कहा कि वे अपना काम और अपना व्यापार स्वच्छता से करें सुरक्षा की गारंटी मेरे एक कंधों पर है मेरे विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण और शहरी आंचल में अपराधियों को खड़ा नहीं दिया जाएगा आप लोगों ने मुझे विधायक नहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है मैं आपके बीच हमेशा खड़ा रहूंगा और कोई भी व्यापारी या आम जनता के साथ घटना घटित होती है तो ऐसे अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा लूट के बदमाशों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है और 24 घंटे भी नहीं हुए पुलिस अधीक्षक जी के निर्देशन में अपराधी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार की शहर में अनेक घटनाएं घटित हुई है और पुलिस प्रशासन और जनता के जन सहयोग से अपराधियों को तत्काल एक गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जा चुकी है। विधायक कुशवाह ने कहा की शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के अधिकारी और जवान जनता की सुरक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा अगर कहीं भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मुझे सूचित करें मौके पर मैं स्वयं और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के लिए पहुंचेंगे। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पर व्यापारियों ने उन्हें फूल फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया कार्यक्रम के दौरान शहर के सर्राफा व्यापारी काफी संख्या में मौजूद थे।














