भिंड। फूप थाना अंतर्गत बरही स्थित बीएसटी धर्मकांटे पर रेत भरते हुए लोडर,ट्रेक्टर को पकड़ने पहुँचे थे तहसीलदार के साथ दबंगों ने की धक्का मुक्की के साथ मारपीट।
इसी दौरान जप्त लोडर को छुड़ाकर ले भागे उत्खनन माफिया। कुछ ही दूरी पर खड़ी डायल-100 पहुँची बचाने कोशिश की लेकिन कोशिश विफल रही। तभी फरियाद लिए थाने के बाहर इंतजार में खड़ी रही माइनिंग टीम। हौसले बुलंद माफिया द्वारा पिटाई के बाद कार्यवाही के लिए बेबस नजर आई प्रशासनिक बॉडी।इतना होने के बाद थाने में आवेदन देने नही पहुँचा पीड़ित प्रशासनिक अमला।माफिया पर दबाब बनाने मौके से एसडीएम ने मय दलबल के पहुँचकर उतरवाई लाईट डीपी।
घटना की खबर जाना जानने मीडिया के फ़ोन नहीं उठा रहे प्रशासनिक अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में पुरज़ोर। फूफ थाना पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं! बताया गया है । पावई में हुए मर्डर के चलते स्थानीय थाने का फोर्स पावई जाने के चलते देर से मिला।
दबंगों की दबंगई,,,,,रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी को पीटा ?















