भिंड। गोहद अटल चौक स्थित शहीद स्मारक की खराब स्थिति को लेकर समाज सेवी सुनील फौजी और इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन गोहद। अध्यक्ष महेश करारिया फौजी ने नगर पालिका परिषद सीएमओ और अध्यक्ष को गत दिवस अवगत कराया था और सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर अपनी बात रखी थी, प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पूर्व सैनिक महेश करारिया ने बताया कि आज नगर पालिका परिषद गोहद अध्यक्ष मंजू माहौर प्रतिनिधि जगदीश माहौर नपा सीएमओ प्रीतम मांझी ने शहीद स्मारक स्थल का दौरा किया। और माना कि स्मारक की स्थित सही नहीं हैं। नगर पालिका सबसे प्राथमिकता में शहीद स्मारक का भव्य निर्माण कराएगी ,शहीदों के किसी भी काम से बड़ा हमारे लिए कोई कार्य नहीं है। जगदीश माहौर सीएमओ प्रीतम मांझी ने बताया कि शहीद स्मारक का भव्य निर्माण होगा इसके लिए हमारे फौजी भाइयों को आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा आज स्मारक का मुआयना किया और भूतपूर्व सैनिकों समाज सेवियों से सुझाव भी लिए इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक समाज सेवी उपस्थित रहे।
शहीद स्मारक का करेंगी जीर्णोद्धार नपा गोहद।सीएमओ और अध्यक्ष ने किया निरीक्षण














