Advertisement

मेहगांव पुलिस ने धोखाधडी के पांच-पांच हजार रूपए के दो आरोपिये किए गिरफ्तार

मेहगांव । पुलिस अधीक्षक डाँ असित यादव के निर्देश पर अपराधो पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चालाया जाने के लिए निर्देशित किया गया था।
उसी के मद्देनजर मेहगांव थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने धोखाधड़ी के दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड असित यादव एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस व्दारा थाना मेहगांव के अपराध क्र.383/23 धारा 420, 467, 468, 471,409 भादवि 74 आई.टी एक्ट, 13 भ्रष्टाचार अधि. के आरोपीयो की धरपकड हेतु विशेष टीम बनाई जिस पर थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने अपने पुलिस बल के साथ आरोपीयो के स्थान की सटीक जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपीगण कमलेश पुत्र सुरेश जाटव निवासी हरीराम का पुरा मालनपुर व लक्ष्मण पुत्र मुरारीलाल शर्मा नि.कोट का कुंआ वार्ड न.15 को धोखाधडी का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की
सहानीय भूमिका – निरी० शक्ति सिंह यादव थाना प्रभारी मेहगांव, उप.निरी. विवेक शर्मा,उप.निरी. वन्दना शर्मा, स.उ.नि अशोक तिवारी, प्र. आर. 1177 सत्येन्द्र शर्मा चालक 222 शिवकुमार शर्मा की मुख्य भमिका रही