Advertisement

अब,,,आप इस्तीफ़ा कब देंगे ? इसके पुख़्ता प्रमाण है।

भिण्ड- संवाददाता।

Bhind । गुरुवार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में उप प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने एक प्रेस वार्ता आयो जित कर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर पलटबार करते हुए जमकर निशाना साधा है। श्री हेमंत ने भूपेंद्र सिंह के तमाम सवालों के जवाब देते एवं आरोप लगाते हुए कहा है कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति भूपेंद्र सिंह की नोटशीट पर की गई थी। उन्हों ने कहा है उसके साक्ष्य भी मेरे पास है जो मैंने मीडिया के सामने प्रस्तुत किए गए है। उन्होंने कहा है कि कल मेरे द्वारा पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर तथ्यात्मक आरोप लगाए थे । जिनके प्रमाण भी मैंने सार्वजनिक रूप से पेश किए थे,मेरे आरोपों के जवाब में उन्होंने कई बातें कहीं जिनका कहीं भी कोई भी तथ्यात्मक प्रमाण नहीं है एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां भी भूपेंद्र सिंह जी द्वारा की गई है। मंत्री भूपेंद्र सिंह जी ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर सौरभ शर्मा की नियुक्ति की जिसकी वजह से मध्यप्रदेश पूरे देश में कलंकित हुआ है। सोने के बिस्किट-चांदी के बिस्किट मिले,तथ्यात्मक प्रमाण पेश करने के बाद भी भूपेंद्र सिंह जी ने अभी तक राजनीति से सन्यास नहीं लिया है। अब वो ये बताएं कि कब सन्यास लेंगे।,,, हम उनका सम्मानपूर्वक सन्यास करेंगे क्योंकि भूपेंद्र सिंह जी का राजनीतिक कैरियर बहुत लंबा रहा है। उन्होंने भाजपा के लिए काम किया है। लेकिन अच्छा यही होगा कि वह स्वयं से राजनीति से सन्यास ले ले नही तो भ्र्ष्टाचार के आरोपो में पार्टी द्वारा उन्हें निकाल दिया जाएगा। मेरे पिताजी भी मंत्री रहे। मैं भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आता हूँ। स्वयं राज नीति भी कर रहा हूँ । इसमें इतना तो मैं जानता हूँ कि किसी भी मंत्री के द्वारा नोटशीट पर इतने शब्द लिखना बहुत काफी है। जब इतनी लंबी चौड़ी नोटशीट किसी भी अधिकारी के पास जाएगी तो वह नियुक्ति कर ही देगा! वैसे तो नियुक्ति के लिए किसी भी मंत्री का हस्तक्षेप की आवश्यकता नही होती है। कहते हैं कि इस प्रक्रिया के अनुसार नियमानुसार नियुक्ति स्वतः ही विभाग द्वारा कर दी जाती है। लेकिन माननीय पूर्व मंत्री को इतना क्या लगाव था ??? जो कलेक्टर के पत्र में स्वतः ही संज्ञान ले रहे है ? इससे साफ जाहिर होता है कि सौरभ शर्मा इनकी ही देखरेख में फलीफूत हुआ है इनके इशारे पर ही। इतना ही नहीं वह पूरे प्रदेश के मुख्य आरटीओ वेरियल की निगरानी भी रखता था।