*आशा वर्करों का धरना 39वें दिन भी जारी है। सरकार नहीं चेती तो उग्र होगा आन्दोलन।
हसरत अली।
भिंड। अपनी मांगो को लेकर आंदोलनकारी मैदान छोड़न को त्यार नहीं है। इधर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। जिला चिकित्सालय प्रांगण में 15 मार्च से कर्मचारी संवर्ग एवं अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा उषा कार्यकर्ताओ का धरना प्रदर्शन जारी है। बूंदाबांदी,आंधी,धूल के बीच अपनी मांगों को लेकर बैठी आंदोलनकारि आशा वर्कर जरा भी रुकने को तैयार नहीं है इधर सरकार भी 39 दिन प्रदर्शन के बीत जाने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं है। और n ही नींद से नहीं जाग रही है। वही धरने पर बैठे वर्करों को कहना है कि मामा शिवराज सिंह चौहान को अब इलेक्शन में हराने का काम करेंगे और अगर सरकार नींद से नहीं जाएगी तो होगा उग्र आंदोलन। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे, यूनिट उपाध्यक्ष अरुणा नरवरिया, ग्रामीण उपाध्यक्ष राजकुमारी बंसल, वर्षा शर्मा,सुनीता शर्मा, मुन्नी ठाकुर,ममता जाटव,उमा,उषा नरवरिया,कुसुमा शाक्य,सुनीता शाक्य, सावित्री जाटव, पुष्पा गोयल, शशि भदोरिया, आदि शमिल रही।














