Advertisement

संविधान की किताब लेकर जनता को गुमराह,कांग्रेस ने संविधान को समाप्त किया। अब बन रहे हैं हितेषी : अवधेश सिंह

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर संगठनत्मक कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले संविधान गौरव दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को गुणवत्ता पूर्वक संपन्न कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक संगठन पर्व वर्ष 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्णा नेमा के निर्देशन में वीरांगना अवंती बाई मांगलिक भवन पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया ने की इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता सह : जिला चुनाव अधिकारी, राजेंद्र शर्मा राजे,मंच पर उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सह जिला निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अवधेश सिंह कुशवाह ने संवाद करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का कांग्रेस और विपक्षी दलों ने तिरस्कार किया। और जो समाधान की झूठी किताब लेकर जनता और समाज को गुमराह कर रहे हैं बी अब बाबा साहब के हितेषी ऐसी बन रहे हैं जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को लोकसभा में जाने से रोका । उन्होंने कहा कि संविधान तो कांग्रेस ने ही खत्म कर दिया वोट का षड्यंत्र रचने के लिए यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संविधान को जी रहे हैं। प्रधानमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी और भाजपा संविधान को आत्मसात कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। बाबा साहब ने गरीबों के उत्थान का सपना देखा था, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उसी सपने को पूरा करने के लिए अंत्योदय के तहत गरीबों को घर, भोजन, पीने के स्वच्छ जल और इलाज की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी बाबा साहब के बनाए संविधान को जीवन में उतारकर उसे प्रतिदिन जी रहे हैं और गरीबों, दलितों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
*प्रधानमंत्री जी दलितों, आदिवासियों व गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है उनके लिए बनाई योजनाएं*
पूर्व जिला अध्यक्ष सह निर्वाचन अधिकारी कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री हर जाति, धर्म व संपद्राय के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। दलितों, आदिवासियों व गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। आजादी के बाद वर्षों तक शासन करने वाली पार्टी ने गरीबों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर लाने का कार्य किया है। बाबा साहब ने गरीबों के उत्थान का सपना देखा था, प्रधानमंत्री जी ने उनके सपने को पूरा करने के लिए गरीबों को पक्के मकान देने पीएम आवास योजना बनाई। इस योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को पक्का मकान मिला। गरीबों के निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू की। 80 करोड़ से अधिक गरीबों को निः शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। पीने के लिए स्वच्छ पानी पहुंचाने जल जीवन मिशन जैसी योजना बनाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बेरोजगारी को दूर करने के लिए स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया चला रहे हैं। इन योजनाओ ने लोगों को प्रशिक्षण के साथ देश में रोजगार और स्वरोजकार के लाखों अवसर पैदा हो रहे है, जो गरीबी मिटाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
*मोदी जी बाबा साहब की मंशा अनुसार हर गरीब को उसका हक व सम्मान दिला रहे हैं*
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हर गरीब को उसका हक और सम्मान दिलाने के पक्षधर थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी हर गरीब को उसका हक और सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने देश की जनता को कभी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के आधार पर नहीं देखा। पूरे देश को अपना परिवार मानकर कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। प्रधानमंत्री जी हम सब एक हैं के ध्येय वाक्त को लेकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं दिल्ली से गरीबों के लिए एक रूपए भेजता हूं लेकिन उनके पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं, बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गरीबों का निःशुल्क बैंक खाता खुलवाने का निर्णय लिया, लोगों ने तरह-तरह की बातें की। प्रधानमंत्री जी ने 52 करोड़ गरीबों के जीरो पैसे पर बैंक खाते खुलवाए। आज उन्हें बैंक खातों में डीबीटी के जरिए प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी व हितग्राही योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता प्रहरियों के पैर धोए थे। अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर निर्माण में लगे मजदूरभाई-बहनों का सम्मान किया था। प्रधानमंत्री जी के कार्य दर्शाते हैं कि भाजपा और प्रधानमंत्री जी गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए चलाए जा रहे संगठन पर्व के निमित्त चलाए गए सदस्यता एवं सक्रिय अभियान में जिले के सभी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही है उन्होंने कहा की 250000 ऑनलाइन और ऑफलाइन से अधिक पार्टी की जिले में सदस्यता हुई उन्होंने कहा संगठन पर्व के निमित्त सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ पर पार्टी के कार्यक्रम को गति प्रदान की है उन्होंने कहा की संविधान गौरव दिवस एवं मन की बात, कार्यक्रमों को हमें सर्वव्यापी बनाना है उन्होंने कहा समाधान की महत्वता तथा उसके गौरव को समाज के बीच प्रचारित करना है जिसके लिए संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के तहत हमें प्रत्येक बूथ पर आयोजित करना है। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे ने, कहा कि संगठन पर्व भाजपा की विचारधारा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम हमेशा आयोजित होते रहे हैं हम सबको एकजुट होकर संगठन को गति देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना है उन्होंने कहा की जिसको कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित किया आज भी और संविधान की बात करते हैं कांग्रेस की समाधान विरोधी नीतियों को प्रत्येक बूथ पर जनता और समाज तक पहुंच कर उनके संविधान विरोधी अन्यताओं को उजागर करना है। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के यह चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पालीवाल एवं आभार व्यक्त सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू द्वारा किया गया। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामकुमार महाते मेहताब सिंह गुर्जर अशोक,शिवराज सिंह सिंह यादव सुधर सिंह नरवरिया,राय सिंह नरवरिया अति राज सिंह नरवरिया दीपक सिंह राजावत प्रिंस दुबे विनोद सिंह चौहान सुभाष अगिनहोत्री,रामथियार सिंह गुर्जर दीपेंद्र सिंह तोमर नीरज शर्मा रामसेवक राठौर बबली तोमर हरपाल सिंह राजावत श्याम सिंह राठौर जनडेल सिंह बजरंग सिंह भदौरिया,रघुराज सिंह सिकरवार अनिल त्यागी अजय सिंह सुरेश छारी,योगेश शर्मा परिमाल सिंह राजा वत, महेताब सिंह गुर्जर,