Bhind । देहात थाना अंतर्गत बुधवार की सुबह ग्राम बबेड़ी के पास दो लड़ते हुए आवारा सांडों ने एक रोड पर सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो डिसबैलेंस होते हुए खंती में जा गिरा वहीं टेंपो में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरम निवासी
उषा पत्नी बलराम एवं विरमा पति जसवंत और भरौली निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह राजावत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें इलाज दिया जा रहा है एवं परिजन को खबर की गई तब परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
लड़ते हुए सांड ने मारी टेंपो में टक्कर महिलाओं सहित तीन लोग घायल।















