Bhind । भारतीय जनता पार्टी के भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के,वार्ड क्रमांक 38 मैं सीसी रोड एवं नाली निर्माण का उद्घाटन किया एवं आधार शिला का पूजन किया।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने वार्ड क्रमांक 38 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर गरीब कल्याण कार्य के लिए योजनायें लाकर द्वार-द्वार पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विकास कल्याण अभियान के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभागीय शिविर के माध्यम से जनता को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए के लिए जनता काफी समय से मांग करती आ रही थी। मैंने तत्काल इन कार्यों के लिए स्वीकृति देते हुए आज मैं आप सभी को समर्पित कर रहा हूं।
विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर गरीब, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए कार्य करते हैं। हमारे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी । केन्द्र और राज्य की भाजपा डबल इंजन सरकार गांव-गांव और शहर-शहर में अच्छी से अच्छी सड़कें क्षेत्रीय जनता की जनसुविधाओ के लिए आदर्श ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित की जायेंगी। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल का विकास और अभी का विकास में कोई अन्तर नहीं है। ये मैंने अपने विधायक काल में किया है, जो लोग विकास के नाम पर वोट लेते रहे मात्र उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम नहीं बनाते हुए व्यवसायीकरण कर दिया है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपने मुझे विधायक नहीं क्षेत्र के लिए सेवक बनाकर पहरेदारी दी है । मैं हमेशा आपके बीच ढाल एवं चट्टान और सेवा के रूप में विकास कार्यों के लिए कार्य करता रहूंगा। ग्रामीण शहरी क्षेत्र में विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर, आदि लोग काफी संख्या में शामिल थे। विधायक कुशवाह ने 16 66000 के विकास कर्म का लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य भारत पाठक के घर से अरविंद भदौरिया छोटू यादव ललई समाधिया तक किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य के लिए जनता की मांग काफी समय से चली आ रही थी। इस अवसर पर मनीष पुरोहित कमल किशोर बाजपेई आकाश भदौरिया बबलू भदौरिया भारत पाठक मुनीम नेताजी बबलू बाजपेई प्रेम नारायण मिश्रा मंच पर उपस्थित थे।













