Advertisement

अमृत योजना में चल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर साँसद ने दूसरे दिन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण!

निरीक्षण के दौरान सांसद ने इंद्रावण कार्यों में आ रही बाधाओं को देखते कलेक्टर को निर्देशित किया गया*

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड रेलवे स्टेशन मुडिया खेड़ा पर दोपहर 1 बजे पहुँचकर अमृत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का धरातल पर जायजा लिया, और वहीं विभाग के मौजूद
अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं कंपनी ठेकेदारों से चर्चा करते हुये निर्माण कार्यों को समय सीमा में तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये।

साँसद श्रीमती संध्याराय ने कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित एवं समृद्ध भारत के विकास के लिए भिण्ड-दतिया रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल किया गया है, उसी तारतम्य में विगत वर्षों से लगातार तेजी से भिण्ड के रेलवे स्टेशन की तकदीर बदली जा रही है, जोर-शोर से विकास कार्य किये जा रहे हैं, उनकी हकीकत जानने के लिए भिण्ड रेलवे स्टेशन पर समयानुसार दोपहर एक बजे पहुँचकर उनका धरातल पर जायजा और रेलवे स्टेशन का जिस तरीके जीर्णोद्वार किया जा रहा है उससे आने वाले समय में निश्चित तौर पर भिण्ड रेलवे स्टेशन जंक्शन का रूप लेगा, पाँच कम्पनियों के ठेकेदारों के द्वारा अलग-अलग कार्य किये जा रहे हैं कोई ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है तो गोई रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय का तो कोई गुडशेप का, सभी जगह जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है, आज उन्हीं का जायजा लिया और कई जगह मंद गति से काम चल रहा है उसको लेकर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ठेकेदारों से चर्चा की और रेलवे मंत्री से लेकर डीआरएम के लिए पत्र लिखेंगें एवं साफ सफाई सही से नहीं हो रही है इसके लिए भी स्टेशन मास्टर से बात करेंगें परन्तु आज वह नहीं मिले हो सकता है कहीं विभाग के काम हेतु गये हुये हों, आने वाले समय में जिला प्रशासन को सूचना देकर उनके साथ भी निरीक्षण करेंगें।

निर्माण कार्यां के नक्शे का किया अवलोकन।
साँसद संध्याराय जैसे ही भिण्ड रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुँची तभी कंपनी के ठेकेदारों के द्वारा कहाँ-कहाँ स्टेशन पर विकास कार्य किया जा रहा है उसका नक्शा दिखाया, जहाँ उन्होंने सभी ठेकेदारों से एक सुर में कहा कि समय पर अपना-अपना काम पूरा करें ताकि भिण्ड रेलवे स्टेशन आने वाले समय में खूबसूरत लगे।

ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

लंबे समय से ओवर ब्रिज की माँग अटेर व भिण्डवासियों के द्वारा की जा रही थी और उसी माँग को पूरा किया गया और टेण्डर होने के बाद निर्माणाधीन कंपनी के द्वारा कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, परन्तु आज कंपनी के इंचार्ज सुभित चटर्जी के द्वारा सांसद श्रीमती संध्या राय को ओवर ब्रिज में आ रही परेशानियों जैसे पेड़ कटाई और नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाईप लाईन बीच में पड़ी होने से परेशानी खड़ी हो रही है तभी साँसद श्रीमती संध्याराय ने मौके पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को कॉल किया और कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण में जो भी परेशानियाँ निर्माणधीन कंपनी को हो रही है उन्हें तत्काल दूर किया जाये, तभी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द सभी परेशानियाँ दूर कर दी जायेेंगी।

केंटीन का भी किया निरीक्षण

साँसद श्रीमती संध्या राय के द्वारा जिस समय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जा रहा था तभी वह अचानक रेलवे स्टेशन पर संचालित केंटीन के रूप में एक दुकान पर पहुँच गई और उक्त दुकानदार संचालक ने बातचीत की और कहा कि स्टेशन पर सभी सामान अच्छा रखना चाहिए, सड़ा हुआ माल नहीं विक्रय करना और जिले की मशहूर मिठाईयों को भी रखा करो ताकि भिण्ड की मिठाई का नाम सभी जगह पहुँचें, तभी उसने हां करके भविष्य के निरीक्षण में रखी मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इंजीनियर विशेष रूप से मौजूद थे जिनको सांसद श्रीमती राय ने निर्देशित करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता आधार पर अच्छी क्वालिटी के साथ काम करने के लिए निरंतरता रहे।