Advertisement

पूंछताछ में युवक की पुलिस ने आधा घंटे की धुनाई,युवक हुआ बेसुध,ग्वालियर रैफर

Bhind । आरोपी विकास की तलाश में पहुंची उत्तर प्रदेश पहुंची मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे महकमा शर्मसार है
मामला दरअसल भिंड सिटी कोतवाली का है। जहां एक युवक को ग्राम धमना की मड़ैया उत्तर प्रदेश से एक चार बच्चों की मां को भगाने के आरोप में पूछताछ करने लाया गया था। जहां पुलिस ने दूसरी मंज़िल पर ले जाकर पूछताछ के दौरान आधा घंटे भयंकर पिटाई दी कि अमन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था ।
घायल अमन ने कैमरे पर मीडिया को बताया पुलिस उसके भाई विकास का पता पूछ रही थी । इस दौरान अमन की हालत इतनी बिगड़ी कि उसे जिला चिकित्सालय भिंड ले जाया कर पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया था।
घायल अमन की बातों पर यकीन करे तो उसने बताया पुलिस ने हमारे साथ की गई बर्बरता को छुपाने के लिए 18 घंटे में पांच हॉस्पिटल बदले ताकि सारे घटना क्रम को छुपाया जा सके,,! उसने बताया डॉक्टर से यह लोग हमेशा कहते थे कि मैं छत से गिर गया हूं। या कभी मिर्गी का चक्कर आने से गिर पड़ा हूं। इसलिए चोटें लगी है। ओर हमारे परिवार वालों से यह लिखवा लिया है कि मैं छत से गिरकर घायल हुआ हूं। वही इटावा हॉस्पिटल में हजार रुपए भी पुलिस वालों मेरे परिवार को दिए गए। और कहा गया कि आपको यही बताना है। कि मैं छत से गिरकर घायल हुआ हूँ।
वहीं घायल अमन की भाभी सीमा ने बताया है। कारण कुछ नहीं बताया और पुलिस विकास के भाई अमन को 8 तारीख को 11 बजे दिन में घर से उठाकर ले गई है। उसके बाद में परिवार के लोगों को ग्वालियर बुलाया गया था।
जहां उसकी हालत बहुत गंभीर थी उसके शरीर पर चोटों के निशान है। अमन की पुलिस ने इतनी पिटाई दी है कि वह पुलिस के नाम से डरने लगा है। इस घटना से परेशान होकर परिवार के लोगों ने कलेक्टर एवं एसपी इटावा को शिकायत की है। अब परिवार को शासन से न्याय की गुहार है। लेकिन पुलिस की इस निर्दयता से परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस किसी भी सवाल से चुप्पी साधे हुए हैं! परिवार को मनाने में लगी है! मामले को कुछ ले देखकर कैसे रफा दफा किया जाए!