भिंड। पिथनपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पीपरी में एक 20 वर्षीय किसान पटाखों से झुलस गया है। वह खेत पर नीलगाय एवं आवारा पशु भगाने के लिए झोले में पटाखे ताप रहा था। तभी अचानक आग लग गई और किसान बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरी निवासी बादल वाल्मीकि पुत्र रमेश वाल्मीकि अपने खेत से नीलगाय एवं आवारा पशुओं को भगाने के लिए झोले में पटाखे लेकर पहुंचा था तभी सर्दी के कारण पगडंडी के किनारे आग जला बैठ कर हाथ सेकने लगा तभी अचानक आग उसके झूले में पहुंच गई। जिससे झोले में रखे पटाखे ज़ोर की आवाज़ के साथ चल पड़े । जिसमें बादल बुरी तरह झुलस गया। उसे हंड्रेड डायल की मदद से स्थानीय लोगों के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिंड में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
नीलगाय भगाने पटाखों से झुलस किसान, हालत गंभीर,ग्वालियर रेफर।












