Advertisement

*संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी ने जहर खाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास,हालत गंभीर* ,तहसीलदार पहुंचे बयान लेने।*

*संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी ने जहर खाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास,हालत गंभीर* ,तहसीलदार पहुंचे बयान लेने।*

भिंड। महोना थाना अंतर्गत ग्राम मिहोना में ग्रह कलेश के चलते पति पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ, डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था देखते हुए तहसीलदार को किया सूचित।
मिली जानकारी के अनुसार नीलेश पत्नी जितेंद्र 32 वर्ष एवं उसका पति जितेंद्र पुत्र जगमोहन कुशवाहा निवासी मिहोना ने सूने घर में मौका पाकर दोनो न ग्रहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने कोशिश की है।
वही जितेंद्र के बच्चे लाला ने उसे देख लिया और अपने दादा जगमोहन को फोन लगा दिया। दादा ने फोन रिटर्न करते हुए अपने भाई अवधेश सिंह कुशवाहा को लगाया कि तत्काल घर पहुंचे मामला क्या है देखो। तभी अवधेश मिहोना स्थित निवास पर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर डोनर को इलाज दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस ने तत्काल तहसीलदार को बयान हेतु सूचित कर दिया है। अब तहसीलदार बयान लेने का पहुंच रहे हैं। तब समझ में आएगा के कारण क्या हुआ है कि आत्महत्या करने की कोशिश है।