विधायक ने जामपुरा में 1 करोड़ 16 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया*
शहर के वार्ड क्रमांक 19 में 75.36 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन
bhind। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह ने अपने निर्धारित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् ग्राम पंचायत जामना में 1 करोड़ 16 लाख 50 हजार एवं शहर के वार्ड क्र. 19 में 75 लाख 36 हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करते हुए विकास कार्यों की सौगात ग्रामीण एवं शहरी जनता को समर्पित की। विधायक कुशवाह ने दोनों विकास कार्यों की आधारशिला का पूजा विधि-विधान से किया।
ग्राम पंचायत जामपुरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में हर गरीब कल्याण कार्य के लिए योजनायें लाकर द्वार-द्वार पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विकास कल्याण अभियान के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभागीय शिविर के माध्यम से जनता को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। आप सभी पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेकर आत्म निर्भर और आगे बढ़ें
विधायक कुशवाह ने कहा कि ग्राम पंचायत जामपुरा में गौशाला निर्माण 30 लाख, सामुदायिक भवन 15 लाख, रसोई भवन 7.20 लाख, हैण्डपम्प 1.00 लाख, सामुदायिक भवन जामपुरा में 27 लाख, विधायक निधि से नाला निर्माण 20 लाख एवं 15 लाख ग्राम पंचायत एवं भिण्ड शहर के वार्ड नं. 19 में 75 लाख 36 हजार की सी.सी. रोड का निर्माण किया जा रहा है। ये मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।
उन्होंने कहा कि डायवर्सन रोड मेवाराम पटवारी के पीछे न्यू अम्बेडकर नगर की विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड एवं ड्रेन निर्माण के माध्यम से किया जा रहा है। यह सौगातों के लिए जनता काफी समय से मांग करती आ रही थी। मैंने तत्कल इन कार्यों के लिए स्वीकृति देते हुए आज मैं आप सभी को समर्पित कर रहा हूं।
विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हर गरीब, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए कार्य करते हैं। हमारे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी । केन्द्र और राज्य की भाजपा डबल इंजन सरकार गांव-गांव और शहर-शहर में अच्छी से अच्छी सड़कें क्षेत्रीय जनता की जनसुविधाओ के लिए आदर्श ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित की जायेंगी। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल का विकास और अभी का विकास में कोई अन्तर नहीं है। ये मैंने अपने विधायक काल में किया है, जो लोग विकास के नाम पर वोट लेते रहे मात्र उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम नहीं बनाते हुए व्यवसायीकरण कर दिया है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपने मुझे विधायक नहीं क्षेत्र के लिए सेवक बनाकर पहरेदारी दी है । मैं हमेशा आपके बीच ढाल एवं चट्टान और सेवा के रूप में विकास कार्यों के लिए कार्य करता रहूंगा।
ग्रामीण शहरी क्षेत्र में विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत जामपुरा सरपंच उदयराजसिंह भदौरिया ने विधायक नरेन्द्रसिंह जी कुशवाह के नेतृतव में विकास कार्यों के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में डिड़ी सरपंच लला यादव, कार्यपालन यंत्री आरईएस रमेशलाल शर्मा, इंजी. धर्मेन्द्र दुबे, अशोक यादव मंच संचालक, रामनरेश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका भिण्ड, अखिलेश सिंह भदौरिया, अर्जुन सिंह पूर्व सरपंच जुड़ावनसिंह चौहान, उपेन्द्र भदौरिया, अमन परिहार, राकेश सिंह राजावत उर्फ दीपू जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ, तहसीलदार मोहनलाल शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष भानुसिंह भदौरिया, पार्षद सौरभ सिंह राजावत, मनोज सिंह जीवन पार्षद, संजीव सिंह कुशवाह पार्षद, वीरेन्द्र कौशल पार्षद, सुनील बाल्मीक, धर्मसिंह भार्गव, सुरेन्द्रसिंह तोमर, सोबरन सिंह राजावत, रामबली सिंह राजावत, नरेेशसिंह चौहान, आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।















