Advertisement

रेत कारोबारियों पर कलेक्टर का फिर शिकंजा । रेट उत्खनन करते पकड़ी जेसीबी।

भिंड । जिले में इन दिनों रेत का कारोबार चरम पर है। अवैध रेत कारोबारी छुपते छुपाते निरंतर जिले में रेत का कारोबार चला रहे हैं।
इधर कलेक्टर भी अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए रोजो शब कार्यवाही में लगे हुए हैं। शनिवार की रात भी भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिछौली गांव में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने रेत का अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी पकड़ी है। मुखबिर द्वारा कलेक्टर को सूचना मिली सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर संजीव ने मौके से जेसीबी उत्खनन करते हुए पकड़ा। वहीं माइनिंग विभाग को दी सूचना दी। मौके पर पहुंची माइनिंग अधिकारी ने जेसीबी को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय ले गए। वहीं माइनिंग अधिकारी ने आगे की कार्यवाही से इनकार नहीं किया है।