Bhind । एरियर भुगतान एवं क्रमोन्नत वेतनमान के लिए शिक्षको ने रैली निकाल कर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया एवं अपनी मांगों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौप मांग पत्र। आज़ाद अध्यापक संघ के ज़िला अध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया ने बताया जिले में गत दो वर्षों से अध्यापक शिक्षक वर्ग को एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं क्रमोन्नत आदेश होने के बाद भी क्रमोन्नत वेतनमान नहीं निकाला।
इस को लेकर आज आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय सर्किट हाउस से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली कर धरना प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में भिंड विधायक नरेन्द्र कुशवाह ने शिक्षकों की मांग का समर्थन उपस्थित हो कर किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मोके पर बुलवाया तथा जिला कलेक्टर से अपनी उपस्थिति में शिक्षक प्रतिनिधि मंडल की चर्चा कर वाई
वहीं जिलाधीश ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षकों की समस्त मांगों को स्वीकार किया तथा एरियर भुगतान एवं क्रमोन्नत आदेश के बाद भी वेतनमान नही लगाने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए एवं संगठन की मांग पर जिला मुख्यालय की सर्विस वुक सत्यापन के लिए कैंप लगवाने का आश्वासन भी दिया।
बतादें कि शिक्षकों ने कड़कड़ाती ठंड में अपनी मांगों को मनवाने दो हजार से अधिक संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर दरकार को चे ताया। वहीं सदर विधायक ने शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन के लिए हार्दिक स्वीकृति दी है।
इस दौरान मोके पर गिर्राज भदौरिया, इंद्रपाल नागर, अनू सेंगर, उपेंद्र भदौरिया, भूपेंद्र भिलवार, जय सिंह चौहान, जितेन्द्र भदोरिया, कुशमकांत पाराशर, करषणवीर कुशवाह, आलोक शर्मा, अवधेश तोमर, महावीर तोमर, दिग्विजय लोधी, हरिप्रकाश दैपुरिया, कमलेश पिप्पल, रजनी अहिरवार ,संतोष तोमर, सीमा तोमर ,पप्पू यादव, गोविंद यादव के अलावा पदाधिकारी शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने रैली निकाल किया धरना प्रदर्शन, विधायक पहुंचे मौकेपर।















