मेहगांव। केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्म दिवस के उपलक्ष में बुधवार मेहगांव गल्ला मंडी में झुग्गी बस्ती के बच्चों को केक खिलाकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिन मनाया। सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर ग़रीब एवं बुजर्गो को सर्दी से बचने कंबल बाटें। वही गौ सेवा भी की।
इस अवसर पर सिंधिया समर्थक प्रदीप डंडोतिया जल्हारीपुरा के अलावा पार्षद राकेश चौधरी पार्षद उदयसिंह गुर्जर,पार्षद रमेश ओझा भगीरथ गुर्जर भैया, मंडल महामंत्री कालीचरण शाक्य, रामभुवन परिमार, मंडल उपाध्यक्ष,अजय थापक, प्रदीप काँकर, रघु गुर्जर रवि इंदौरिया, अरविंद भदोरिया रामभरोसे जाटव, आदि शामिल रहे।
सिंधिया जन्म दिवस पर गरीब में फल, बुजर्गो को बाटें कम्बल















