Advertisement

सम्मान मार्च में कांग्रेस ने कहा बाबा साहेब हम सबके प्रेरणा स्रोत

धौलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर इकाई ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर पर आपत्ति एवं असम्मानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में दोपहर गांधी पार्क से डा भीमराव अम्बेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया गया। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप जिला मजिस्ट्रेट एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा , पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस पदाधिकारी अग्रिम संगठन पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब हमारे लिए एक आदर्श महापुरुष हैं और रहेंगे। जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया। हर वर्ग के व्यक्ति को लोकतंत्र का अमूल्य लाभ दिलवाया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र के गृहमंत्री एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए हैं उन्होंने बाबा साहेब पर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी की जो निंदनीय है। इससे करोड़ों देश वासियों की भावनाऐं आहत हुई है। हम सब इसका पुरजोर विरोध करते हैं। कांग्रेस को महान राष्ट्रीय व्यक्तित्व के प्रति कोई भी अनादर स्वीकार नहीं है। बे हमारे प्रेरणा स्रोत हैं । उन्हें अमित शाह को बर्खास्त करने एवं सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर साहेब भीमराव अंबेडकर पर निंदनीय टिप्पणी की है उनको राष्ट्रपति महोदया को बर्खास्त करना चाहिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा गृहमंत्री के रूप में की गई टिप्पणी न केवल अत्यंत आपत्तिजनक है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम की एक महान नेता का अपमान भी करती है। अमित शाह को बर्खास्त एमएम करने की मांग की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित मुद्गल,मूला सिंह तोमर,धौलपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मोनू जादोन ,धौलपुर पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि नागेश कुशवाहा,धौलपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र दिनकर,ने सम्बंधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का अपमान पूरे देश का अपमान है वह हम सबके आदर्श हैं ।